महंगे पानी पर मनीमाजरा में कांग्रेस का धरना जारीः भाजपा को अभी लोगों के गुस्से का अहसास नहीं- भूपेंद्र बड़हेरी

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पानी के रेट तीन गुना बढ़ाए जाने के खिलाफ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस का धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। आज मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता शमशाद बानो, राममूर्ति, कमलदीप कौर, स्रष्टा व जमीला मनीमाजरा स्थित नगर निगम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठीं।

निगम चुनाव में जनता भाजपा की आंखें खोल देगी

इस दौरान चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह बड़हेरी धरनास्थल पर पहुंचे तथा धरने पर बैठीं मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को फूल माला व जूस देकर उनकी सराहना की। इस मौके पर भूपिंदर सिंह बड़हेरी ने कहा कि बीजेपी शासित नगर निगम द्वारा तीन गुना बढ़ाए गए पानी के रेट से चंडीगढ़ शहर की जनता बहुत परेशान है। इसलिए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की हर ब्लॉक कमेटी महंगे पानी के खिलाफ वीरवार से पूरे शहर में धरना प्रदर्शन करेगी। बड़हेरी ने कहा कि भाजपा को अभी तक यह अहसास ही नहीं है कि लोगों में उसके खिलाफ कितना गुस्सा है। इसलिए वह प्रशासन पर पानी के बढ़े रेट्स वापस कराने के लिए दबाव बनाने से गुरेज कर रही है लेकिन छह महीने बाद होने वाले नगर निगम चुनाव में शहर की जनता भाजपा की आंखें खोल देगी।

error: Content can\\\'t be selected!!