चंडीगढ़ के कांग्रेसी पार्षदों ने लक्की के साथ दरबार साहिब और दुर्गयाना मंदिर में टेका माथा

भाजपा को सद्बुद्धि देने और चंडीगढ़ के बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की

CHANDIGARH, 20 JANUARY: आज चंडीगढ़ के कांग्रेस पार्षदों ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिनदर सिंह लक्की के साथ अमृतसर में दरबार साहिब और दुर्गयाना मंदिर में जाकर माथा टेका।

इसका फोटो जारी करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि दरबार साहिब और दुर्गयाना मंदिर में जाकर उन्होंने तथा सभी कांग्रेस पार्षदों ने चंडीगढ़ और पार्टी के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मौजूदा सत्ता पक्ष भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में पद हासिल करने की कोशिश कर रही है, भगवान उसे सद्बुद्धि दे।

उन्होंने कहा कि प्रेरणादायक भगवान श्रीराम के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी उनके बताए रामराज्य के पदचिन्हों के बिल्कुल उलट चल रही है। हर तरह के हथकंडे अपना रही है। पूरा शहर उच्च न्यायालय की तरफ टकटकी लगाकर देख रहा है और बेहतर न्याय की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम गुरु साहिब से और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि बीजेपी के नेताओं को सदबुद्धि दे और हमारा शहर दुनिया में नंबर एक बने और तरक्की करे। पार्षदों में गुरबख्श रावत, गुरप्रीत सिंह, दर्शना देवी, तरुणा मेहता, जसबीर सिंह, निर्मला देवी और सचिन गालव सहित अन्य लोगों ने माथा टेका

error: Content can\\\'t be selected!!