कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को दी नई जिम्मेदारी, सिंघवी समेत 3 अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी नई नियुक्ति

CHANDIGARH, 23 JUNE: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं कुमारी शैलजा को पार्टी में अब अहम स्थान दिया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कुमारी शैलजा को आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि 2014 से 2020 तक राज्यसभा सदस्य रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को हाल ही में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह चौधरी उदयभान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। हरियाणा में कुमारी शैलजा का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। चौधरी उदयभान हुड्डा के ही खास समर्थक हैं। इस नियुक्ति को लेकर कुमारी शैलजा व उनके समर्थक क्षुब्ध नजर आ रहे थे। लिहाजा, अब कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह देकर उनकी नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।

error: Content can\\\'t be selected!!