पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

CHANDIGARH, 27 DEC: पंजाब कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह पंजाब पहुंचेगी, जिसकी सही तारीखों का बाद में ऐलान किया जाएगा।

इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक यहां पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा की गई। बैठक में सेक्रेटरी इंचार्ज पंजाब कांग्रेस हरीश चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक में अन्य के अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नेता विपक्ष पंजाब विधानसभा प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह और अधिकतर मौजूदा व पूर्व सांसद एवं विधायक मौजूद रहे।

कांग्रेसी नेताओं ने वेणुगोपाल को बताया कि जमीनी स्तर पर सारे प्रबंध कर लिए गए हैं और राज्य भर में बड़े स्तर पर लोग इसमें शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने नेताओं को राज्य में यात्रा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने को लेकर बहुत उत्साह है।

पंजाब के नेताओं ने पार्टी महासचिव को भरोसा दिया कि यात्रा में रिकॉर्ड स्तर पर लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भरा है और यह पंजाब में करीब एक सप्ताह तक रहने वाली यात्रा के दौरान दिखाई देगा।

बैठक में अन्य के अलावा, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, सांसद चौधरी संतोख सिंह, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, सांसद डॉ अमर सिंह, सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद मोहम्मद सदीक, डॉ राज कुमार चब्बेवाल कांग्रेस विधायक दल के उप नेता, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पूर्व मंत्री रणदीप सिंह नाभा, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पूर्व विधायक इंद्रवीर सिंह बुलारिया, पूर्व विधायक अमित विज भी मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!