चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का एचएस लक्की ने किया स्वागत

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

CHANDIGARH, 9 NOVEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने आज शाम चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया। खड़गे चण्डीगढ़ के रास्ते हिमाचल प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की समीक्षा करने के लिए जा रहे थे। इस मौके पर लक्की ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से चंडीगढ़ में पार्टी के संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

लक्की ने खड़गे को चंडीगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित भी किया, ताकि भाजपा की नीतियों द्वारा सुंदर शहर चण्डीगढ़ को होने वाले नुकसान का आकलन किया जा सके और चण्डीगढ़ की पुरानी शान बहाल करने के उपाय किए जा सकें।

error: Content can\\\'t be selected!!