पानी के दाम तीन गुना बढ़ाने के खिलाफ 20 को कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम द्वारा पानी के रेट में तीन गुना बढ़ोत्तरी किए जाने के खिलाफ 20 अक्तूबर को नगर निगम कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है।यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने शहरवासियों पर अनगनित टैक्स लगाकर उनकी जेब को निचोड़ दिया है, ऊपर से पानी के तीन गुना रेट बढ़ाकर और बोझ तले दबा दिया है।

कोरोना आपदा में लोगों की जेब और खाली करने का अवसर ढूंढ रहे भाजपा नेता: प्रदीप छाबड़ा
प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि शहरवासी नगर निगम और प्रशासन से काफी नाराज हैं। अधिसूचना के अनुसार अगले महीनों में पानी का बिल बहुत ज्यादा बढ़कर आएगा। प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि भाजपा शासित नगर निगम शहरवासियों पर पिछले 6 सालों से टैक्स लगाकर निरंतर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में न नए टैक्स लगे और न ही पानी के रेट बढ़ाए गए थे। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि शहरवासी पहले ही कोरोनाकाल में काफी परेशान हैं। न रोजगार है, न काम-धंधा चल रहा है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कोरोना की इस आपदा में भाजपा नेता लोगों की जेब और खाली करने का अवसर ढूंढ रहे हैं, जिसका जवाब जनता आने वाले नगर निगम चुनाव में देगी।

error: Content can\\\'t be selected!!