कांग्रेस को प्रायश्चित करने के लिए भगवान राम के पास ही जाना पड़ेगा: नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता बोले-कांग्रेस भवन में दीपमाला का कोई औचित्य नहीं

CHANDIGARH, 23 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा यहां कांग्रेस भवन में दीपमाला का कोई औचित्य नहीं रह जाता, क्योंकि एक समय था जब न्यायालय में कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के होने के सबूत मांगे थे और जन्मभूमि पर राम मंदिर न बने, इसके लिए 24 वकील खड़े किए थे।

नरेश अरोड़ा ने एक बयान जारी कर कहा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय हर उस शख्स की आंख नम थी, जो भगवान श्रीराम को अपना आराध्य मानते हैं, भगवान जिनके रोम-रोम में बसते हैं। वहीं कांग्रेस अपने कार्यालय में दीपमाला करके अपने पापों को छुपाने की कोशिश कर रही थी परंतु विश्व में कहीं भी रहने वाला राम भक्त कांग्रेस के राम विरोध को कभी नहीं भूलेगा। इसके लिए कांग्रेस को प्रायश्चित करने के लिए भगवान राम के पास ही जाना पड़ेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!