हिमाचल में जीत पर नाच उठे चंडीगढ़ के कांग्रेसी, पार्टी ने जमकर मनाया जश्न

देवभूमि से चल पड़ा कांग्रेस का विजय रथ अब पूरे देश में दौड़ेगा: एचएस लक्की

CHANDIGARH, 8 DECEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस भवन सैक्टर-35 में हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ढोल की थाप पर डांस किया, जीत के उल्लास में नारे लगाए और मिठाइयां बांटी।

पिछले महीने हिमाचल प्रदेश में चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करने चंडीगढ़ से गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने उम्मीद जताई कि पार्टी को हिमाचल प्रदेश की पवित्र भूमि से अपनी जीत का रास्ता मिल गया है और उसका विजय रथ देवभूमि हिमाचल से चल कर पूरे देश में दौड़ेगा।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं डी.डी. जिंदल और हरफूल चंद कल्याण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने दिखा दिया है कि भाजपा के धन, बल और भेदभावपूर्ण सरकारी मशीनरी को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में साम्प्रदायिक सदभाव, आपसी भाईचारे और बहुलवाद को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश पूरे देश को रास्ता दिखाएगा। इस अवसर पर पार्षद गुरप्रीत गाबी, जसबीर सिंह बंटी और सचिन गालव एवं कांग्रेस नेता विनोद शर्मा, अच्छे लाल गौड़, हाफिज अनवार-उल-हक, दिलावर सिंह, राजीव मौदगिल, दीपा दुबे, गुरचरण सिंह, विक्रम चोपड़ा, प्रवीण नारंग, मनोज गर्ग, धर्मवीर, अमरजीत गुजराल, ममता, बीरेंद्र राय, अनीता शर्मा आदि मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!