चंडीगढ़ में महंगे पानी पर कांग्रेस का धरना जारी, कल मनीमाजरा की महिलाएं संभालेंगी आंदोलन की कमान

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पानी के रेट्स में बढ़ोत्तरी के खिलाफ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से दिया जा रहा धरना आज सांतवें दिन भी जारी रहा। रविवार को मनीमाजरा स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सलीम मोहम्मद, दिलबर, लियाकत अली, बबलू व सलीम लक्की धरने पर बैठे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय भजनी ने बताया कि कल धरने की कमान ब्लॉक कांग्रेस की महिला इकाई संभालेगी।

भाजपा, प्रशासन व नगर निगम जनता की आवाज सुनने को तैयार नहींः परवेज खान

इस दौरान चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाहिद परवेज खान धरना स्थल पर पहुंचे । उन्होंने धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर शाबाशी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महंगे पानी को लेकर भाजपा, प्रशासन व नगर निगम जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। इस साल के दिसम्बर में नगर निगम के होने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

लोगों की आंखों में धूल झोंक रही भाजपा, लोग निगम चुनाव में देंगे जवाब

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा नगर निगम व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर जो आंख- मिचौली का खेल खेला जा है , वह चंडीगढ़ की जनता सब समझती है। नगर निगम की मीटिंग में पहले पानी के रेट तीन गुना बढ़ाने का प्रस्ताव पास करना, फिर उसी प्रस्ताव को चंडीगढ़ के प्रशासक को पानी के रेट कम करने के लिए भेजना और फिर प्रशासन का उस प्रस्ताव को लौटाना बताता है कि भाजपा लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। भाजपा की इस मंहगाई के खिलाफ चंडीगढ़ की जनता अपनी वोट की चोट से आने वाले नगर निगम चुनाव में जवाब देगी।

error: Content can\\\'t be selected!!