डीएलएड की रि-अपीयर परीक्षा की तिथि घोषित

CHANDIGARH: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन 19 फरवरी, 2021 से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने आज बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 19 फरवरी से आरम्भ होकर 12 मार्च, 2021 तक चलेंगी तथा डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 20 फरवरी से आरम्भ होकर 13 मार्च, 2021 तक चलेंगी।

उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 03 मार्च व 12 मार्च, 2021 को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!