डीबीयू के डा. कुलभूषण और सुरिंदर कपूर को किया गया सम्मानित

MANDIGOBINDGARH, 31 JANUARY: अमलोह, अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आयोजित सरकारी समागम में एसडीएम जीएस जौहल ने सामाजिक क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने के लिए कई नामचीन शख्सियतों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम ने देश भगत आर्युवेदिक कॉलेज़ व अस्पताल के निदेशक डॉक्टर कुलभूषण को हेल्थ केयर में बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक निदेशक सुरिंदर कपूर को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीडीयू के चांसलर, डा. जोरा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डा. कुलभूषण और सुरिंदर कपूर काफी लंबे समय से डीबीयू के साथ ईमानदारी से जुड़े हुए हैं। यूनिवर्सिटी की बेहतरी के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!