हरियाणा में कोरोना-ओमीक्रॉन के मद्देनजर डीएलएड की परीक्षाएं स्थगित

CHANDIGARH: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड , भिवानी द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डी.एल.एड. प्रथम वर्ष एवं प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन 11 जनवरी, 2022 से करवाया जाना था, किन्तु ये परीक्षाएं ऑमिक्रान/कोरोना महामारी के कारण आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि ऑमिक्रान/कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण हरियाणा सरकार द्वारा 12 जनवरी, 2022 तक सभी विद्यालय/शिक्षण संस्थान बन्द करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के दृष्टिगत शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष व डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं आगामी आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष व डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र पुन: जारी करते हुए परीक्षाएं आरम्भ होने से एक सप्ताह पहले परीक्षार्थियों को सूचना दे दी जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!