डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों ने फिर दी नगर निगम को चेतावनी, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ के चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी ने 25 सितंबर को सोसाइटी का चुनाव कराने का भी किया ऐलान

movement warning CHANDIGARH, 8 SEPTEMBER: डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ एक मीटिंग आज सेक्टर-32 में सोसाइटी के चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष रूप से चंडीगढ़ के पूर्व मेयर राजेश कालिया, आम आदमी पार्टी से संदीप कांगड़ा, बीजेपी एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, नवदिशा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजमेर भी शामिल हुए।
मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर राजेश कालिया ने कहा कि डोर टू डोर गार्बेज कर्मचारी सुबह उठकर खाली पेट अपने काम पर जाते हैं और शहर को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे अपने स्वास्थ्य की भी चिंता नहीं करते। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इनकी जो भी मांगे हैं, जल्द से जल्द मानी जानी चाहिए।

मीटिंग को संबोधित करते ओमप्रकाश सैनी।

धर्मवीर राणा ने कहा कि नगर निगम के एमओयू के तहत जो भी शर्तें लागू हैं, सभी डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर उनको पूरा कर रहे हैं लेकिन नगर निगम अपनी शर्तों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को एक होकर सभी समस्याओं को हल कराने के लिए आगे आना होगा। डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष रोहताश पप्पी ने सभी से एकजुट रहकर अपनी समस्याओं को नगर निगम प्रशासन से लड़कर हल करने का आह्वान किया। इस मीटिंग के आयोजक सुरेंद्र कांगड़ा ने सभी का धन्यवाद किया और सभी से एकजुट रहते हुए डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ के चुनाव में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम हारें या जीतें, एक साथ रहेंगे, हमारा काम सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हम किसी के काम में कोई भी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सभी विचारों को सुनने के बाद अंत में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ के चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी ने घोषणा की कि डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ का चुनाव इसी महीने 25 तारीख को करवाया जाएगा। उससे पहले एक इलेक्शन कमेटी बनाकर सभी को जिम्मेदारियां दी जाएंगी और यह चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष रूप से कराया जाएगा। ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि जिस हिसाब से नगर निगम डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टरों के साथ व्यवहार कर रहा है, वह बैठक करने के बावजूद मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है, उसे देखते हुए हम नगर निगम के उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हैं कि हमारे संयम की परीक्षा न लें। हमारी जो भी मांगें हैं, उन सभी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा 1 सप्ताह के इंतजार के बाद डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी कुछ कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएगी, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ती है तो उसके लिए नगर निगम के उच्च अधिकारी एवं चंडीगढ़ प्रशासन जिम्मेदार होगा। मीटिंग में रोशन डुलगच, बलवान चंडालिया. विनोद लोहट, विजेंद्र डुलगच, कर्मवीर बालाजी, रामकरण कांगड़ा, रणबीर घुघी, दीपक नेपाली, संजू, राजवीर बिरला, मोनू, सोनू कांगडा, रामपाल बिडलन आदि कर्मचारी नेताओं ने भी भाग लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!