पीजीआई के रविदास भवन में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अम्बेडकर की जयंती

श्री रविदास सभा ने किया आयोजन, उपस्थित लोगों को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया

CHANDIGARH, 18 APRIL (ANewsoffice): सेक्टर-12 पीजीआई स्थित रविदास भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्री रविदास सभा की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके की गई।

इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज के उत्थान के लिए दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता और संविधान के प्रति डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री रविदास सभा के प्रधान ऋषि पाल, सीएल पवार, रामचंद्र, अमन वालिया, तरसेम लाल आदि सदस्य उपस्थित थे। अंत में सभी उपस्थित लोगों को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।

error: Content can\\\'t be selected!!