डॉ. श्वेता महाजन बनीं भाजयुमो की चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष

CHANDIGARH: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने संगठन विस्तार करते हुए डॉ. श्वेता महाजन को युवा मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरूणदीप सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. श्वेता महाजन इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. हैं और वह 6 वें नेशनल सीड कांग्रेस में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. श्वेता महाजन जैसी उच्च शिक्षित महिलाओं की युवा मोर्चे में नियुक्ति से और अन्य युवतियों को भी संगठन से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!