‘अपना हुनर’ संस्था ने आक्रोश पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं
CHANDIGARH, 22 APRIL (ANewsoffice): नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 में संशोधन के लिए लोकसभा में रखे गए तीन विधेयकों का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के खिलाफ आज चंडीगढ़ में ‘अपना हुनर’ संस्था ने प्रदर्शन किया तथा राहुल गांधी और ममता बनर्जी के पुतले फूंके। प्रदर्शन की शुरुआत सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज के मुख्य द्वार से महिलाओं ने आक्रोश पदयात्रा के रूप में की।

प्रदर्शन का समापन सेक्टर-45 और सेक्टर-33 की डिवाइडिंग रोड पर राहुल गांधी और ममता बनर्जी के पुतले फूंककर किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे ठोस नीतियों और निर्णायक कदमों के माध्यम से लागू करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं और किसी भी प्रकार के विरोध को बर्दाश्त नहीं करेंगी। प्रदर्शन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

