चुनावी दंगलः जालंधर लोकसभा सीट पर AAP आगे, कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत

भाजपा को सिर्फ उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों से मिल रही राहत, कई सीटों पर सपा-बसपा भी मुकाबले में

CHANDIGARH, 13 MAY: आज पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए सांसद के उप-चुनाव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के रिजल्ट का वो अहम दिन है, जिसे 2024 के लोकसभा आम चुनाव की झांकी माना जा रहा है। इसके लिए 10 मई को वोट डाले गए थे और आज सुबह आठ बजे इन चुनावी क्षेत्रों में मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह करीब 10 बजे तक वोटों की गिनती के जो रुझान सामने आए हैं, उनमें पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। यहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर दिख रही है तथा भाजपा तीसरे नंबर पर है, जबकि शिरोमणि अकाली दल चौथे नंबर पर है। जिस चुनाव पर पूरे देश की निगाह लगी है, उस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस वापसी करती दिख रही है। कर्नाटक में भाजपा बहुमत से बहुत पिछड़ गई है, जबकि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों की बात करें तो यूपी में भाजपा के लिए मुकाबला एक तरफा नहीं रह गया है। यूपी में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी भी कई सीटों पर आगे चल रही हैं। यह बात अलग है कि सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में ही जाती नजर आ रही हैं।

कर्नाटक के चुनाव नतीजों के रुझानों को देखते हुए कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में जश्न शुरू हो चुका है, जबकि भाजपा के दफ्तर में लंबे समय बाद सन्नाटा है। कर्नाटक में मौजूदा भाजपा सरकार के कई मंत्री भी नए चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस समय शिमला में हैं और आज सुबह उन्होंने शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। उधर, कर्नाटक की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी आज सुबह हनुमान मंदिर में पहुंचे तथा पूजा-अर्चना की। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बजरंगबली को मुद्दा बना दिया था तो कांग्रेस ने भी इस पर माकूल पलटवार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, बजरंगबली तो़ड़ेंगे भ्रष्टाचारियों की नली। अब कर्नाटक में जिस तरह भाजपा सरकार के मंत्री तक चुनाव हार रहे हैं तो वोटरों ने आखिरकार अपना गुस्सा भ्रष्टाचार पर निकाला है या धर्म की राजनीति पर या ये चुनाव परिणाम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है, यह आगे विश्लेषण का विषय है। फिलहाल, हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद अब कर्नाटक ने कांग्रेस को एक बार फिर जश्न मनाने का मौका दे दिया है। कांग्रेस नए जोश में दिख रही है। कर्नाटक के अलावा दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुबह से सुनाई दे रही है। कर्नाटक में सुबह 10 बजे तक के मतगणना रुझानों के मुताबिक विधानसभा की कुल 224 सीटों में कांग्रेस बहुमत हासिल कर चुकी है, जबकि भाजपा दोबारा सरकार बनाने से पिछ़ड़ गई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (सुबह करीब 10 बजे तक)

अब पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए चल रही मतों की गिनती के रुझान की बात करें तो यहां सुबह करीब 10 बजे तक आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार Sushil Kumar Rinku हैं तो कांग्रेस की Karamjit Kaur Chaudhary उन्हें टक्कर दे रही हैं। भाजपा के Inder Iqbal Singh Atwal तीसरे नंबर पर हैं तथा शिरोमणि अकाली दल के Sukhwinder Sukhi चौथे नंबर पर चल रहे हैं।

जालंधर लोकसभा सीट (सुबह करीब 10 बजे तक)

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (सुबह करीब 10 बजे तक)

error: Content can\\\'t be selected!!