BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा को सम्मानित किया

CHANDIGARH: कालका की पूर्व भाजपा (BJP) विधायक लतिका शर्मा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (Bharatiya Janata Party Mahila Morcha) का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर चंडीगढ़ ट्राइसिटी (Chandigarh Tricity) के भाजपाइयों में खुशी की लहर है। कई सामाजिक संगठनों के नुमाइंदों आज ललिता शर्मा को उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई दी। उन्हें बुके व शॉल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही लतिका शर्मा की इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

इसी कड़ी में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रवक्ता शशि प्रकाश पाण्डे, सलाहकार हीरा नेगी, बीडी बेलवाल, थान सिंह बिष्ट, उत्तराखंड युवा परिषद पंचकूला के प्रधान महिपाल सिंह नेगी, गोकुल नगरकोटी, महिपाल सिंह कढैत, अबल सिंह बिष्ट, कालका से किशोरी शर्मा, दीपक परिहार , भगवान सिंह, देवशवरान्द नौडियाल, कुमाऊं वैलफेयर एण्ड कल्चर सोसायटी बलटाना के प्रधान मनोज रावत, दलीप रावत, आनन्द सिंह बिष्ट, उत्तराखंड भ्रात संगठन दड़वा चंडीगढ़ के महासचिव दीपक उनियाल, बालम सिंह रावत, होशियार सिंह रावत, चन्दन सिंह पवार, बालम सिंह नेगी, गढ़वाल सभा पंचकूला के प्रधान हरीश शर्मा बड़थ्वाल, यशोदा शर्मा आदि गणमान्य लोगों ने लतिका शर्मा को बुके देकर सम्मानित किया। लतिका शर्मा ने सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रकट किया।

error: Content can\\\'t be selected!!