सेंट जोंस स्कूल चण्डीगढ़ के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी कृशांग गुप्ता ने लिखी है ये पुस्तक
CHANDIGARH, 29 JUNE: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर सत्यपाल जैन ने आज सेंट जोंस स्कूल चण्डीगढ़ के विद्यार्थी कृशांग गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिंदू धर्म का लोकाचार’ (The Ethos of Hinduism) का विमोचन किया। इस अवसर पर चण्डीगढ़ के पूर्व महापौर देवेश मौदगिल भी उपस्थित थे।
कृषांग गुप्ता सेंट जोंस स्कूल चण्डीगढ़ में 11वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। उन्होंने इस पुस्तक में भारत वर्ष में विभिन्न स्थानों पर स्थित बड़े हिंदू मंदिरों में जाकर अपने अनुभवों को तथा इन मंदिरों की धार्मिक एवं सामाजिक महत्वता पर लेख लिखे हैं। इनमें प्रमुख तौर पर कामाख्या देवी मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर, जगन्नाथ पुरी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, अमरनाथ मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर तथा बद्रीनाथ मंदिर शामिल है।
कृशांग गुप्ता ने पूर्व सांसद सत्यपाल जैन एवं पूर्व मेयर देवेश मौदगिल को बताया कि जब भी वे स्कूल के किसी टूर पर बाहर जाते थे तो वहां के ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों के दर्शन भी करने जाते थे तथा उन मंदिरों एवं हिंदू धार्मिक स्थलों का गहराई से अध्ययन करते थे। इसी माध्यम से उन्होंने यह पुस्तक लिखी है। जैन एवं मौदगिल ने कृशांग गुप्ता के प्रयासों एवं धार्मिक जिज्ञासा की भरपूर प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि कृशांग गुप्ता भविष्य में भी ऐसी धार्मिक एवं साहित्यिक रचनाएं रचित करते रहेंगे।

