गांधी स्मारक निधि ने की विश्व शांति की अपील

CHANDIGARH, 25 MARCH: पूरे देश में आज गांधीवादी संस्थाओं ने अपील की कि यूक्रेन व रूस को तुरंत युद्ध बंद कर देना चाहिए। चंडीगढ़ में स्थित गांधी स्मारक भवन सैक्टर-16 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दोपहर 12:00 बजे 01:00 से तक सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सर्वधर्म प्रार्थना की तथा युद्ध को रोकने की अपील की। 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दुनिया शांति के लिए रो रही है। कोई भी युद्ध अनैतिक होता है और शांति समय की मांग है। गांधी जी हमेशा पीड़ित लोगों के साथ थे और युद्ध और हिंसा के अहिंसक विकल्पों के प्रति उनके योगदान को युद्ध के इस महत्वपूर्ण समय के दौरान गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध मानवता के खिलाफ अपराध है। सीमित युद्ध विश्व युद्ध में बदल सकता है। यूक्रेन व रूस से सभी हमलों को तुरंत रोकने और यूक्रेन की सीमा से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की हम सभी गांधीजन अपील करते हैं। युद्ध में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना सभा में गांधी स्मारक के प्रभारी धर्मपाल, डॉ. देवराज त्यागी, डॉ. एमपी डोगरा, पापिया चक्रवर्ती, गुरप्रीत, आनन्द राव, अमित, महेंद्र सिंह, विक्की, रमा देवी, नीरजा राव, गोविन्द शर्मा इत्यादि लोगों की उपस्थिति सराहनीय थी।

error: Content can\\\'t be selected!!