लड़कियां गतका रैफरी के तौर पर रजिस्ट्रेशन 15 सितम्बर तक करें: ग्रेवाल

चंडीगढ़ में रैफरी लड़कियों के लिए लगेगा सामथ्र्य निर्माण कैंप
कैपरों को टी-शर्ट, 500 रुपए किराया भत्ता और सर्टीफिकेट मिलेंगे

CHANDIGARH: देश की सबसे पुरानी रजिस्टर्ड गतका खेल संस्था,‘‘नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया’’ के नेतृत्व अधीन गतका एसोसिएशन पंजाब और इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी द्वारा गुरुद्वारा बाबे के, सैक्टर-53, चण्डीगढ़ में विशेष रूप से लड़कियों के लिए तीन दिवसीय गतका सैमीनार-कम-रैफऱी कैंप 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर, 2021 तक लगाया जा रहा है

जिसके लिए 20 साल से अधिक उम्र की इच्छुक गतकेबाज लड़कियाँ या महिला अध्यापक 15 सितम्बर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकतीं हैं।

यह जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट ऐवार्डी ने बताया कि गतकेबाज लड़कियों के सामर्थ्य निर्माण और समानता के मौके प्रदान करने के लिए यह दूसरा रैफ़री कैंप लगाया जा रहा है जिससे भविष्य में होने वाले सभी टूर्नामेंटों में लड़कियाँ भी रैफ़री की भूमिका निभा सकें।

उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान सुबह जल्दी और शाम को ग्राउंड में एसोसिएशन की नयी रूल बुक के मुताबिक गतके का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जायेगा जबकि दिन के समय थ्यूरी क्लासों के अदौरान माहिरों द्वारा विशेष लैक्चर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय कैंप में भाग लेने वाली जिन लड़कियों को रैफ़री के तौर पर चुना जायेगा, उनको स्मार्ट शिनाख्ती कार्ड दिए जाएंगे। इसके इलावा समूह कैपरों को टी-शर्टें, 500 रुपए किराया भत्ता और सर्टीफिकेट भी प्रदान किये जाएंगे।

गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने कहा कि समूह कैंपर लड़कियों के लिए सुखद और सुरक्षित माहौल में रिहायश और खाना मुफ़्त मिलेगा।गतका कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए है और 20 साल से अधिक उम्र की इच्छुक गतकेबाज लड़कियाँ या महिला अध्यापकों को 15 सितम्बर तक वैबसाईट www.Gatkaa.com/registration-of-players पर इस लिंक के द्वारा आनलाइन रजिस्ट्रेशन करनी लाज़िमी है।

नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान ने हर तरह के शैक्षिक अदारों के मुखियों से अपील की है कि वह गतका खेल की प्रफुल्लता, खिलाड़ियों की बेहतरी और उनके उज्जवल भविष्य को देखते हुये अपने अदारे की गतका खेलने वाली लड़कियों/महिला अध्यापकाओं को उक्त गतका सैमीनार-कम-रैफ़री कैंप में भाग लेने के लिए यह सूचना ज़रूर भिजवा दें।

error: Content can\\\'t be selected!!