सेक्टर-22 के गुरकरण सिंह और परमवीर सिंह ने वेट लिफ्टिंग में जीता गोल्ड, पवन बंसल ने किया सम्मानित

CHANDIGARH, 11 MARCH: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए और हाल ही में वेटलिफ्टिंग में देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए गुरकरण सिंह और परमवीर सिंह को सम्मानित किया तथा आशीर्वाद दिया कि भविष्य में भी चंडीगढ़ समेत पूरे देश का नाम रोशन करें।

इस मौके पर पवन कुमार बंसल और एचएस लक्की ने वार्ड-17 के सेक्टर-22 और 23 के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस मौके पर युवाओं ने अपने विचार रखते हुए बढ़ रही बेरोजगारी और बहुत कुछ पढ़-लिख लेने के बाद भी खाली हाथ रहने का दर्द सुनाया। साथ ही खिलाड़ियों ने सेक्टर 22-23 में जिम बनाने समेत कई मांगों पर चर्चा की। कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों के बारे में विस्तार से बंसल व लक्की को बताया।

पवन कुमार बंसल ,एचएस लक्की और नसीब जाखड़ ने सारी मांगों पर विचार-विमर्श कर आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता व चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में कोंग्रेस को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से कमर कसने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अमरदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर उल हक, मनु दुबे, विक्रम चोपड़ा, बलराज सिंह, अजय जोशी आदि नेताओ ने भी अपने विचार रखे।

error: Content can\\\'t be selected!!