दिल्ली में हुई कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए हुआ चुनाव
CHANDIGARH, 16 APRIL (ANewsoffice): कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज दिल्ली में हुई बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें CAIT के राष्ट्रीय चेयरमैन बृजभूषण अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीय, राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री अमित अग्रवाल एवं सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेतृत्व ने चंडीगढ़ CAIT के मौजूदा नेतृत्व पर भरोसा कायम रखते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता हरीश गर्ग को चंडीगढ़ चैप्टर का पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही हरीश गर्ग को एक बार फिर CAIT के राष्ट्रीय सचिव पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए हरीश गर्ग ने विश्वास दिलाया कि चंडीगढ़ में संगठन को निचले स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनको आने वाली हर तरह की दिक्कतों को दूर करने की दिशा में CAIT की चंडीगढ़ चैप्टर इकाई पूर्व की भांति हमेशा तत्पर रहेगी।

