प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने के बाद चंडीगढ़ आए हरीश रावत, चावला ने किया ताजा हालात पर विचार-विमर्श

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी प्रभारी हरीश रावत आज चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष सुभाष चावला ने उनसे मुलाकात कर इस नियुक्ति के लिए औपचारिक रूप से उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रावत और चावला ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव के बाद प्रभारी हरीश रावत पहली बार चंडीगढ़ आए थे। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस के भी प्रभारी हैं, लिहाजा मुख्य तौर पर वह पंजाब कांग्रेस संगठन की गतिविधियों के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। पंजाब भवन में मुलाकात के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर रावत को उपस्थित रहने का औपचारिक निमंत्रण दिया। साथ ही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद के सियासी हालात पर विचार-विमर्श किया। रावत ने चावला को प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत कर नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर चावला के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी जिंदल और पार्षद गुरबख्श रावत भी मौजूद थीं।

error: Content can\\\'t be selected!!