हरियाणा: 5 IAS अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी, 7 HCS अधिकारियों का स्थानांतरण

CHANDIGARH, 9 OCTOBER: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे वर्ष 2020 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रदीप सिंह को घरौंडा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। दीपक बाबुलाल कारवा को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पंकज को जींद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। सी. जयाश्रद्धा को नारायणगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा नारायणगढ़ चीनी मिल लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी – सह – कार्यकारी निदेशक लगाया गया है।

हर्षित कुमार को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने 7 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं। सुरेंद्र सिंह – 1 को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा विशेष सचिव लगाया गया है। अदिति को उत्कर्ष सोसायटी का सचिव – सह – मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। पटौदी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप कुमार -3 को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। वकील अहमद को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पानीपत का संपदा अधिकारी लगाया गया है। रणबीर सिंह को तावडू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। मयंक भारद्वाज को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र का संपदा अधिकारी लगाया गया है। अभय सिंह जांगड़ा को करनाल का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!