अपराध की रोकथाम के लिए अब ट्विटर पर जानकारी सांझा करेंगे हरियाणा के डीजीपी

डीजीपी हरियाणा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @dgpharyana लॉन्च 

CHANDIGARH: जनता के साथ महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करने तथा अपराध रोकथाम के बारे में जागरुकता के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा मनोज यादव ने डीजीपी हरियाणा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @dgpharyana लॉन्च किया है। हरियाणा पुलिस की सोशल मीडिया पहल के तहत यह प्रयास किया गया है। 

डीजीपी ने कहा कि इस ट्विटर अकाउंट पर सांझा की गई जानकारी साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, सडक़ सुरक्षा सहित महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध आदि जैसे विषयों से संबंधित होगी। इनसे संबंधित अपडेट जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग ट्विटर अकांउट @dgpharyana को फॉलो कर सकते हैं।

यादव ने कहा कि अपराध से बचाव व रोकथाम के लिए जनता के साथ  टिप्स सांझा करना बेहद आवश्यक है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर यूजर्स को हरियाणा पुलिस के जन-हितैषी निर्णयों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी नागरिक को कोई समस्या हो तो वह हरियाणा पुलिस के हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है, जहां से उन शिकायतों के निपटान की प्रगति के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

error: Content can\\\'t be selected!!