हरियाणा सरकार ने 16 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी, कई ASP बदले

CHANDIGARH: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 16 IPS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला मोहम्मद अकील, जिनके पास राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कारागार, हरियाणा का महानिदेशक लगाया गया है। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव एसएस कपूर, जिनके पास कारागार, हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक लगाया गया है।

भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, भोंडसी, गुरुग्राम के महानिदेशक देश राज सिंह को कमांडेंट जनरल होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस लगाया गया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह को एडीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला लगाया गया है। साथ ही उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग में जांच निदेशक एम रवि किरण को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है। आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया गया है। हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के आईजी हरदीप सिंह दून को हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच  निदेशक लगाया गया है। आईजीपी, सीटीआई होमगार्ड वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी लगाया गया है।

गौरव को ASP, असंध लगाया गया है। सिद्धांत जैन को ASP, महेंद्रगढ़ लगाया गया है। अमित को ASP, इंद्री लगाया गया है। हेमेंद्र कुमार मीणा को ASP, महम लगाया गया है।कुलदीप सिंह को ASP, नरवाना लगाया गया है। सुश्री मेधा भूषण को ASP, सांपला, रोहतक लगाया गया है। सुश्री हिमाद्री कौशिक को ASP, बादली लगाया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!