हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी बदले

CHANDIGARH, 12 APRIL: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव आशिमा सांगवान को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. सुशील कुमार- 2 को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल का जोनल प्रशासक लगाया गया है।

कालका की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रुचि सिंह बेदी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अतिरिक्त मिशन निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।

उचाना कला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राजेश कोथ को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के संपदा अधिकारी प्रीतपाल सिंह मोठसरा को जिला परिषद, हिसार और डीआरडीए, हिसार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!