हरियाणा राज्य हज कमेटी ने हज-2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

CHANDIGARH: हरियाणा राज्य हज कमेटी ने ‘हज-2022’ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी 2022 कर दिया है, पहले यह तिथि 31 जनवरी 2022 तय की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानदीन भट्टी ने बताया कि आवेदन करने के लिए ‘मशीन रिडेबल पासपोर्ट’ होना अनिवार्य है, साथ ही पासपोर्ट 31 दिसंबर 2022 तक वैध होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हज आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करके निर्धारित दस्तावेजों को हज मैनेजमैंट सॉफ्टवेयर में अपलोड करें और अपने पास उनकी प्रति संभालकर रखें। हज-2022 के लिए ड्रॉ में सफल उम्मीदवारों से आवेदन पत्र की प्रति व पासपोर्ट मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हज कमेटी इंडिया मुंबई द्वारा तय सेवा शर्तों के अनुसार चयन किया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!