Haryana के बेटे ने Olympic Games में भारत के लिए जीता रजत पदक, सरकार देगी 4 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री ने सोनीपत जिले के रवि दहिया (Ravi Dahiya) को रजत पदक जीतने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

CHANDIGARH: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) ने टोकियो ओलम्पिक (Tokyo Olympic) में देश के लिए रजत पदक जीतने पर हरियाणा के बेटे रवि दहिया (Ravi Dahiya) को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रवि दहिया (Ravi Dahiya) ने ओलंपिक (Tokyo Olympic) में कुश्ती के मुकाबले में रजत पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

उनकी इस जीत पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला सोनीपत के रहने वाले रवि दहिया (Ravi Dahiya) को ओलम्पिक (Tokyo Olympic) में रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें क्लास-1 अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रवि दहिया को रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रवि दहिया के गांव नाहरी में आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त रेसलिंग इंडोर स्टेडियम (Indoor Wrestling Stadium) बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी प्रदेशवासी को गर्व है।

error: Content can\\\'t be selected!!