हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के यूएमसी केसों की सुनवाई 20 जनवरी को

CHANDIGARH:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित ‘ हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ‘में जिन अभ्यर्थियों के अनुचित साधन सम्बन्धी केस (यू.एम.सी.) दर्ज हुए हैं, उनको बोर्ड मुख्यालय पर व्यक्तिगत सुनवाई हेतु 20 जनवरी, 2022 को प्रात: 9.30 बजे बुलाया गया है।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 में जिन अभ्यर्थियों के सीसीटीवी लाईव फुटेज के आधार व परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन प्रयोग संबंधी केस (यू.एम.सी.) दर्ज किए गए है उनकी सूचना बोर्ड कार्यालय द्वारा सम्बन्धित अभ्यर्थी को एस.एम.एस. के माध्यम से अलग से दी जा रही है।  

उन्होंने आगे बताया कि अनुचित साधन (यू.एम.सी.) सम्बन्धी अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड वैबसाईट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे सभी अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2022 को प्रात: 9.30 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

error: Content can\\\'t be selected!!