चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी को हाईकमान ने दी मंजूरी, जानिए किस-किसको मिली जगह

New committee of Chandigarh Pradesh Congress CHANDIGARH, 17 NOVEMBER: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की द्वारा पार्टी की प्रदेश कमेटी के लिए भेजे गए नामों को आज मंजूरी दे दी। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, दस महासचिव, बीस सचिव, इक्कीस संयुक्त सचिव और चार प्रवक्ता बनाए गए हैं।

लक्की ने बताया कि इस सूची के अलावा सभी पीसीसी प्रतिनिधि, सह-ऑप्टेड प्रतिनिधि, एआईसीसी सदस्य, राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य, फ्रंटल संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। लक्की ने कहा कि कुछ वरिष्ठ नेता, जो किसी सूची में नहीं हैं, उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। लक्की ने यह भी बताया कि यह पहली सूची है और भविष्य की गतिविधियों तथा प्रदर्शन के आधार पर कुछ और नाम जल्द ही जोड़े जाएंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से पूर्व मेयर सुभाष चावला को हटाए जाने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता एचएस लक्की को जब चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई तो चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की तत्कालीन कमेटी को भंग कर दिया गया था। एचएस लक्की के नेतृत्व में नई प्रदेश कमेटी के गठन को मंजूरी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने का इंतजार किया जा रहा था। अब पिछले दिनों जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया तो उन्होंने एचएस लक्की के नेतृत्व वाली नई चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज स्वीकृति दे दी। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा कर दी।

ये है चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी ?

error: Content can\\\'t be selected!!