हिमाचल के सीएम सुक्खू 5 मार्च को चंडीगढ़ आएंगे, हिमाचल महासभा करेगी सम्मानित

हिमसू के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल के तीन मंत्री, दो सीपीएस व एक विधायक भी विशेष अतिथि के तौर पर होंगे शामिल 

CHANDIGARH, 2 MARCH: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 मार्च को चण्डीगढ़ में हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन (हिमसू) के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “हिमाचल एक झलक” में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। हिमसू के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से आरम्भ होने वाले इस समारोह में प्रदेश के राजस्व, बागवानी व ट्राइबल डेवलपमेंट मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह गेस्ट ऑफ़ ऑनर होंगे जबकि सीपीएस राम कुमार चौधरी एवं संजय अवस्थी तथा विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष अतिथि के तौर पर पधारेंगे। इनके साथ-साथ पंजाब विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू जतिंदर ग्रोवर, हिमाचली लोक गायक दिलीप सिरमौरी एवं रोहित वोहरा तथा आईएएस- एचएएस अकादमी संचालक सुरेश जाकोता व मनमीत थापर भी विशेष अतिथि होंगे। हिमसू की उपाध्यक्ष अवंतिका चौहान व सचिव ध्रुव ब्रागटा अपने साथियों सहित सभी विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत करेंगे।  

हिमाचल महासभा चण्डीगढ़ करेगी सीएम सुक्खू को सम्मानित

हिमाचल महासभा,l चण्डीगढ़ 5 मार्च को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चण्डीगढ़ आगमन पर उनको  सम्मानित करेगी। संस्था के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा उन्हें सभा की गतिविधियों से अवगत करने के साथ साथ उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सीएम सुक्खू ने पृथी सिंह प्रजापति को बाकायदा पत्र लिखकर पिछले चुनावों में उन्हें जिताने के लिए सहयोग व समर्थन देने के लिए आभार जताया था।  

error: Content can\\\'t be selected!!