हुड्डा ने जारी किया लक्की का चुनाव पेम्फलेट: कहा-BJP के राज में चंडीगढ़ ने अपनी चमक खो दी, कांग्रेस ही कर सकती है बहाल

वार्ड-2 के कांग्रेस प्रत्याशी एचएस लक्की को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया पूर्ण समर्थन, करेंगे प्रचार

CHANDIGARH: नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर-2 से कांग्रेस प्रत्याशी हरमोहिंदर सिंह लक्की आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले और उनका आशीर्वाद व समर्थन मांगा। हुड्डा ने इस मौके पर लक्की का चुनाव पेम्फलेट भी जारी किया।

इस दौरान हुड्डा ने लक्की को अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए प्रचार करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह विफल रही है, चाहे चंडीगढ़ हो या हरियाणा। हुड्डा ने चंडीगढ़ के मतदाताओं से इस बार के निगम चुनाव में भाजपा को हराने की अपील की, क्योंकि आज हर जगह और समाज के हर वर्ग में भाजपा के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पंजाब और हरियाणा की गौरवशाली राजधानी चंडीगढ़ ने अपनी चमक खो दी है, जिसे केवल कांग्रेस ही बहाल कर सकती है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!