एचएस लक्की ने युवा नेता मिहिर गुलेरिया को सौंपी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के हिमाचल सैल की कमान

CHANDIGARH, 25 OCTOBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने आज एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए युवा नेता मिहिर गुलेरिया को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के हिमाचल सैल का चेयरमैन बनाया है। मिहिर को तुरंत प्रभाव से इस पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने मिहिर गुलेरिया को सेक्टर-35 स्थित पार्टी कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें शीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया। लक्की ने कहा कि मिहिर गुलेरिया को इस पद पर नियुक्त किए जाने से निश्चित तौर पर चंडीगढ़ में पार्टी के हिमाचल सैल को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव मोदगिल सोनू के अलावा गुलेरिया के कई समर्थक मौजूद थे।

मिहिर गुलेरिया

युवा नेता मिहिर गुलेरिया को इससे पहले चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। उनकी कार्यशैली व प्रभाव को देखते हुए अब उन्हें प्रदेश कांग्रेस के हिमाचल सैल की कमान सौंपी गई है। बता दें कि मिहिर गुलेरिया चंडीगढ़ के प्रमुख व्यापारी नेता वीरेंद्र गुलेरिया के बेटे हैं। वीरेंद्र गुलेरिया भी लंबे समय से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में सक्रिय रहने के साथ पार्टी के हिमाचल सैल के चेयरमैन के अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल मूल के नागरिकों के बीच गुलेरिया का खासा प्रभाव माना जाता है।

error: Content can\\\'t be selected!!