चंडीगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े चेहरों समेत सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी के को-इंचार्ज प्रदीप छाबड़ा, कन्वीनर प्रेम गर्ग व चन्द्रमुखी शर्मा ने किया स्वागत
पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा, प्रेम गर्ग, चन्द्रमुखी ने कहा- आम आदमी पार्टी की कार्यशैली देखकर अन्य पार्टियों के बड़े चेहरे कर रहे हैं AAP का रुख

 CHANDIGARH: स्थानीय मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की तरफ से जिस तरह काम किया जा रहा है उसे देखते हुए लोग भी इसमें अपना साथ दे रहे हैं एवं AAP में शामिल हो रहे हैं। इसी के चलते बीजेपी के शादाब राठी, कांग्रेस से हरमन चौधरी एवं रमेश कुमार ने आज आम आदमी पार्टी का पल्ला पकड़ लिया। इसे चंडीगढ़ कांग्रेस एवं चंडीगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लगा माना जा रहा है।

इन्हें आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के को-इंचार्ज प्रदीप छाबड़ा, कन्वीनर प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा इंचार्ज इलेक्शन कमेटी विजयपाल, विक्रम पुंडीर एवं संदीप भारद्वाज द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया।

इस मौके पर पार्टी आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के को इंचार्ज प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जिस तरह स्थानीय मुद्दों को आम आदमी पार्टी उठा रही है उसे देखते हुए चंडीगढ़ की जनता भी जागरूक हो रही है एवं उनका साथ जोरों शोरों से दिया जा रहा है इसके अलावा जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काम कर रहे हैं उनके लोक हितैषी नीतियों के सदका ही आम लोग आम आदमी पार्टी से आकर जुड़ रहे हैं ।

चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने आगे कहा कि अन्य पार्टियों के ऐसे नेता जो समाज एवं जनता में अच्छी पहचान एवं पैठ रखते हैं उन्हें भी आम आदमी पार्टी की नीतियां अपनी ओर आकर्षित कर रही है इसीलिए वे स्वयं आकर पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं

आप चंडीगढ़ के नेता और पूर्व महापौर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आगामी चंडीगढ़ नगर निगर चुनावों में कांग्रेस और भाजपा का सफाया हो जाएगा और चंडीगढ़ को कांग्रेस और भाजपा मुक्त कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ कांग्रेस भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं की कद्र नहीं है, यह सिर्फ एक पारिवारिक निजी कंपनी है, इसलिए कांग्रेस पार्टी से  चंडीगढ़ के नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

वही आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के कन्वीनर प्रेम गर्ग ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सदगी तथा नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। केजरीवाल का सादा जीवन देश के नेताओं के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राजनीति में बदलाव लेकर आए हैं तथा चंडीगढ़वासी इस राजनीतिक बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं।

 आम आदमी पार्टी इलेक्शन कमेटी के इंचार्ज चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि वे राजनीति में काफी लंबे समय से सक्रिय है एवं अन्य पार्टियों को बेहद करीब से देख चुके हैं जिस तरह आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो कहा वह करके दिखाया है उस तरह अपनी वादों को कोई और पार्टी पूरा नहीं कर पाई है यही वजह है कि अन्य पार्टियों के लोग आम आदमी पार्टी की कथनी एवं करनी को शत प्रतिशत मानते हैं और पार्टी से जुड़ रहे हैं।

आज बहलाना से राजेश चौधरी भी अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ कर अरविंद केजरीवाल की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार में सिमट के रह गई है। कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। आज बहलाना में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से AAP के सह प्रभारी चंडीगढ़ प्रदीप छाबड़ा, चुनाव प्रचार कमेटी के इंचार्ज चंद्रमुखी शर्मा, विजय पाल यादव बिक्रम पुंडीर, संदीप भारद्वाज, संदीप दहिया, हरजिंदर बावा, गुरदेव यादव, रमेश टांक, कुलदीप टीटा आदि AAP नेता उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!