चंडीगढ़ में भाजपा ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी ने अहिंसा की शिक्षा दी तो लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी व मूल्यों पर आधारित राजनीति की प्रेरणा दी: अरुण सूद

CHANDIGARH, 2 OCTOBER: भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बूथ स्तर तक मनाई गई व कार्यकर्ताओं ने इन महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के एक आयोजन के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल व रेखा सूद के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिला व मण्डलों में बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके अलावा सभी मोर्चों द्वारा भी कार्यक्रम किए गए।

बूथ समितियों द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी तथा कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी तो लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी व मूल्यों पर आधारित राजनीति की प्रेरणा दी। आज इन दोनों के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

error: Content can\\\'t be selected!!