मोहाली में चंडीगढ़ के भाजपाइयों का ग्रामीणों ने किया घेराव, नहीं करने दिया चुनाव प्रचार

BJP का आरोप- किसानों के भेष में कांग्रेसी डाल रहे हैं चुनाव प्रचार में खलल

MOHALI: मोहाली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव वशिष्ठ के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे चंडीगढ़ के भाजपा नेताओं व उनके साथियों का मोहाली के गांव बड़ी में गांव के कुछ लोगों ने घेराव कर लिटा तथा उनको चुनाव प्रचार नहीं करने दिया। उनके साथ गली-गलोच व बतमीजी की गई। भाजपा का आरोप है कि इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस बारे में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है। शिकायत में भाजपा महामंत्री रामवीर ने कहा है कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में दीदार सिंह, अवतार सिंह, रूपिन्द्र राणा व अन्य साथियों के साथ मोहाली के गांवों में वह लगातार प्रचार कर है। 15 फरवरी को गांव जगतपुरा, कंडाला, नडियाली, सफिपुर, बाक्करपुर प्रचार करने के बाद गांव बड़ी में पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर बाहर निकले तो उसी समय गांव के लगभग 25 से 30 व्यक्तियों ने उनका का घेराव किया व भला-बुरा कहा एवं कहा कि आप लोग इसी समय गांव से निकल जाओ, नहीं तो तुम्हारे साथ बुरा सलूक किया जाएगा और वह लोग किसानी झंडा लिये हुए थे। वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भला-बुरा बोल रहे थे। लगभग 1 घंटे के घेराव के बाद उन लोगों ने हमें गांव से बाहर निकलने दिया। हम लोग उस गांव से अपना चुनाव प्रचार बीच में ही बंद करके बड़ी गांव से निकल गए।

रामवीर ने कहा कि मेरे साथ चंडीगढ़ पुलिस का एक सुरक्षाकर्मी हमेशा रहता है। उसने उसी समय पुलिस कंट्रोल रूम चंडीगढ़ को फोन करके इस सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद हम लोग वापस मोहाली आ गये।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सब कार्यवाही कांग्रेस के कहने पर और कांग्रेस सरकार के इशारे पर की जा रही है। गत दिनों भी भाजपा सांसद मनोज तिवारी की सभा में बलौंगी में हंगामा किया गया था। हंगामा करने वाले उन शरारती तत्वों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्पष्ट है कि यह सब कांग्रेस शासित सरकार के इशारे पर किया जा रहा है लेकिन जनता सब समझती है और आने वाली 20 तारीख को चुनावों में जनता इनको सबक सिखाएगी। उन्होंने मांग की कि ऐसे शरारती तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

error: Content can\\\'t be selected!!