चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो हुआ पोस्ट, मचा हड़कंप, आपस में उलझीं महिला सदस्य

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस में आज देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब प्रदेश महिला कांग्रेस के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप में किसी ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। इसको लेकर पार्टी की कुछ महिला सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप में ही भिड़ गईं। हालांकि अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाली महिला को ग्रुप से बाहर कर दिया गया है लेकिन इसको लेकर पूरी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में चर्चा का माहौल गर्म है।

इस हरकत से चौंक गईं तमाम महिलाएं

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के सामने पिछले कुछ समय से विवाद की स्थितियां बन रही हैं। इसको लेकर खुद प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के लिए हालात असहज हो गए थे। अब प्रदेश महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट होने का मामला भी पार्टी में गर्माता दिख रहा है। यह अश्लील वीडियो शुक्रवार रात को चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के अधिकृत व्हाट्सग्रुप में पोस्ट हुआ तो इस ग्रुप से जुड़ी तमाम महिलाएं चौंक गईं। खास बात यह है कि इस ग्रुप में केवल महिलाएं ही जुड़ी हुई हैं। ऐसे में अश्लील वीडियो से ग्रुप में हड़कंप मचना स्वाभाविक था। लिहाजा, पार्टी की कुछ महिला सदस्य तो इस अश्लील वीडियो को लेकर आपस में ही उलझ गईं।

संबंधित महिला को रिमूव कर दिया, मामले की होगी जांच: दीपा दुबे

इस मामले में चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे का कहना है कि यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट होने के बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित महिला को ग्रुप से बाहर कर दिया। दीपा दुबे ने कहा कि इस वीडियो के बारे में जब संबंधित महिला से बात की गई तो उसने अपनी सफाई में कहा कि उसने अपना फोन खराब हो जाने के कारण 4 दिन से ठीक होने दिया हुआ था। उसे नहीं पता कि यह वीडियो चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में कैसे पोस्ट हो गया। दीपा दुबे ने कहा कि संबंधित महिला अपनी सफाई में भले ही खुद को निर्दोष बता रही है लेकिन इस तरह की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!