युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय युवा कांग्रेस कवच बीमा प्रदान करेगी: आशीष गजनवी

CHANDIGARH, 12 AUGUST: भारतीय युवा कांग्रेस ने बीते मंगलवार को युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर के अपने कार्यकर्ताओ के लिए बीमा योजना शुरू की है। युवा कांग्रेस अपने परिवार की परवाह करती है इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों के लिए बीमा सुरक्षा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी ने युवा कांग्रेस परिवार के हर सदस्य को इस सुरक्षा कवच देने के इस ऐतिहासिक निर्णय के  लिए भारतीय युवा अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एक जीवंत, गतिशील और  लोकतांत्रिक संगठन बना हुआ है। आशीष गजनवी ने कहा है की राहुल गांधी ने हमेशा हमारे युवा कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओ को परिवार का हिस्सा मानने के लिए प्रोत्साहित किया है। हमारे परिवार की देखभाल करने की इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, युवा कांग्रेस ने कवच दुर्घटना  बीमा की शुरुआत की है। जो हमारे पदाधिकारियों के लिए आकस्मिक चोट के लिए परिणामस्वरूप मृत्यु या अपंगता के मामले में कवर प्रदान करेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!