कहा-भाजपा नेताओं की ओर से लगातार देश की सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण
CHANDIGARH, 16 MAY: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सवाल किया है कि भाजपा नेता क्या महिलाओं की इज्जत को मजाक समझ बैठे हैं ? भाजपा देश की महिलाओं की इज्जत क्यों नहीं करती ? लगता है कि महिलाओं का अपमान करना भाजपा नेताओं के DNA में है।
दीपा दुबे ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से लगातार देश की सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैन्य अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी की और अब मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है, जबकि पूरे देश के नागरिक सेना के शौर्य पर गौरवान्वित हैं लेकिन भाजपा के लोग सेना को लगातार अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके सेना, देश की महिलाओं और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है ?

