Chandigarh में निगम चुनाव जीतने को INTUC ने भी कसी कमर, देविंदर लुबाणा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया

CHANDIGARH: इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) ने भी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस ली है। यही कारण है कि INTUC अपनी चंडीगढ़ (Chandigarh) प्रदेश इकाई को नए सिरे से संगठित करने में लग गई है। INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने आज INTUC का चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया। अब देविंदर लुबाणा को INTUC का चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे चंडीगढ़ की तमाम ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी व मजदूर संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बता दें कि इससे पहले नसीब सिंह INTUC के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष थे। INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने संगठन के वरिष्ठ नेता देविंदर लुबाणा को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें शीघ्र ही अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर INTUC के पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह बाजवा, विजय सैनी, सुखप्रीत सुक्खी, बलविंदर सिंह, राजिंदर सिंह बावा आदि इंटक नेता मौजूद थे।

इस अवसर पर INTUC के पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने देविंदर सिंह लुबाणा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि लुबाणा के नेतृत्व में Chandigarh में इंटक एक बार फिर मजबूत होगी। कुलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस से जुड़ी Chandigarh की तमाम ट्रेड यूनियन, कर्मचारी व मजदूर संगठन देविंदर लुबाणा के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तथा नगर निगम चुनाव में भारी मतों से कांग्रेस की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!