पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के आईटी विभाग व सोशल मीडिया टीम ने ट्रेनिंग वर्कशॉप में पेश किया 2024 का रोडमैप

CHANDIGARH, 7 FEBRUARY: पंजाब और चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के आईटी विभाग (डेटा प्रबंधन) और सोशल मीडिया टीम ने एलपीयू जालंधर में एक ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की। इसमें भारतीय जनता पार्टी का 2024 का रोडमैप सांझा किया गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संयोजक सुलभ त्रिपाठी, दिल्ली आईटी प्रमुख पुनीत, सेंट्रल टीम से रोबिन एवं अम्बुज ने तकनीकी जानकारी दी।

पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष दयाल सोढ़ी, महासचिव राजेश बाघा, सोशल मीडिया कन्वीनर राकेश गोयल, आईटी हेड इंद्रजीत, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, सोशल मीडिया संयोजक मोहिंदर निराला, सह संयोजक मनीष शर्मा, आदित्य भार्गव सहित अन्य वक्ताओं ने भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

error: Content can\\\'t be selected!!