भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का कार्यक्रम देखना ऐतिहासिक गर्व की बात: सत्यपाल जैन

CHANDIGARH, 21 JANUARY: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने कहा कि भगवान राम की अयोध्या में हो रही ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के कार्यक्रम को देखना एक ऐतिहासिक गर्व की बात है, जिसको लेकर हमारी आने वाली पीढ़ियां सदियों तक स्वयं को भाग्यशाली मानती रहेंगी।

जैन ने यह बात आज शहर के विभिन्न भागों में कल के अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारी में हो रही राम कथा तथा शोभा यात्राओं के दौरान कही। जैन ने प्रातः मलोया के पास गांव बलोलपुर में आयोजित ‘सुंदरकाण्ड पाठ’ कार्यक्रम में भाग लिया। उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा की दीप प्रजवल करके शुरूआत की। उसके बाद मनीमाजरा में झण्डा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर देवेश मोदगिल, मनु भसीन, सतपाल गुप्ता, राजेश पहलवान, कुमारी खुशबू एवं अशोक जोशी भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!