कबड्डी कुंभ का समापन: हरियाणा ने जीती सर्कल कबड्डी की 32वीं सीनियर चैंपियनशिप

एमेच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेश मौदगिल ने जल्द ही ‘फेडरेशन कप’ के आयोजन की घोषणा की

CHANDIGARH, 13 OCTOBER (ANewsoffice): 11 से 13 अक्तूबर तक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित सर्कल कबड्डी की 32वीं राष्ट्रीय (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप का आज समापन हो गया। चैंपियनशिप के तीसरे और अंतिम दिन के मुकाबलों का उदघाटन एमेच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल और महासचिव जेपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व डीजीपी चंद्र शेखर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। चैंपियनशिप के सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं एमेच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेश मौदगिल ने विजेता टीमों को बधाई दी और प्रतिस्पर्धा में जो टीमें जीत नहीं पाईं, उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। देवेश मौदगिल ने कहा कि सभी प्रदेशों के खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन और उत्तम खेल भावना के साथ मैदान में अपने खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एमेच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ‘फेडरेशन कप’ का आयोजन करेगी, जिसमें और अधिक टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सर्कल कबड्डी की 32वीं सीनियर महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप के आयोजन में योगदान देने के लिए फेडरेशन तथा देशभर के प्रदेशों की कार्यसमितियों, पंजाब विश्विद्यालय प्रशासन, चंडीगढ़ प्रशासन एवं चंडीगढ़ पुलिस का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

चैंपियनशिप के अंतिम दिन आज दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनके परिणाम इस प्रकार से है।

सेमीफाइनल
  1. पंजाब बनाम दिल्ली (महिला)
    विजेता पंजाब
    स्कोर: 36/17
  2. पंजाब बनाम दिल्ली (पुरुष)
    विजेता पंजाब
    स्कोर: 35/29
  3. चंडीगढ़ बनाम हरियाणा (पुरुष)
    विजेता हरियाणा
    स्कोर: 23/29
  4. चंडीगढ़ बनाम हरियाणा (महिला)
    विजेता हरियाणा
    स्कोर: 16/32

फाइनल मैच

हरियाणा बनाम पंजाब (पुरुष)
विजेता: हरियाणा
स्कोर:28/16

हरियाणा बनाम पंजाब (महिला)
विजेता: हरियाणा
स्कोर: 18/29

error: Content can\\\'t be selected!!