कैलाश जैन ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल से अपनी बर्खास्तगी को बताया असंवैधानिक, देंगे कानूनी चुनौती

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल से अपनी बर्खास्तगी को असंवैधानिक बताया है और कहा है कि वह इस मामले में कानूनी राय लेकर बर्खास्तगी को चुनौती देंगे।

कैलाश चंद जैन ने कहा कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल से मेरी सदस्यता समाप्त करने का फैसला भले ही सीबीएम के जनरल हाउस में किया गया है लेकिन इसकी पटकथा चन्द तथाकथित सर्वेसरवाओ द्वारा बहुत पहले लिखी गयी थी। जैन ने कहा कि इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि इन लोगों में उद्योग व्यपार मण्डल को लेकर कितनी घबराहट है। जैन ने कहा कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल का यह फैसला असंवैधानिक और गैरकानूनी है। किसी भी सदस्य को इस प्रकार से किसी दूसरी संस्था का मेंबर बनने पर नहीं निकाला जा सकता। यह फैसला भारत के संविधान द्वारा अपने नागरिकों के मौलिक अधिकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। इतना ही नहीं ट्रेड यूनियन एक्ट के भी खिलाफ है। कैलाश जैन ने कहा कि इसके बारे में कानूनी राय ली जाएगी और साथियों के साथ बैठकर सलाह-मशविरे के बाद जो भी फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!