कायस्थ सभा चंडीगढ़ 5 मार्च को मनाएगी होली मिलन समारोह

CHANDIGARH, 4 MARCH: कायस्थ सभा चंडीगढ़ की कार्यकारणी ने अपने अध्यक्ष जेपी  श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज एक बैठक की और 5 मार्च को शिव मानस मंदिर. इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2  में समय सुबह 10:00 बजे से होली मिलन समारोह मनाने का फैसला लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अनूप गुप्ता, मेयर चंडीगढ़ और विशिष्ठ अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी व  पंजाब पुलिस के ADGP प्रबोध कुमार उपस्थित रहेंगे। 

समारोह में होली मिलन के अलावा गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें  चंडीगढ़ और उसके आसपास के कायस्थ परिवार और हरेक वर्ग के लोग मनमोहक व रंगा-रंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया है। 

 इस कार्यक्रम में शहर की गण मान्य हस्तियां भी उपस्थित रहेंगे। 

error: Content can\\\'t be selected!!