कुंदनलाल उनियाल 7वीं बार चुने गए गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 के प्रधान

नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सर्व सम्मति से हुआ चुनाव, अमित गोयल बने अध्यक्ष

CHANDIGARH, 31 JULY: गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई, जिसमें वर्ष 2022-23 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर वर्ष 2023-24 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराया गया।

मीटिंग में चुनाव अधिकारी चयनित किए गए सुंदरमणि भट्ट की देखरेख में गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से अमित गोयल को अध्यक्ष और कुंदनलाल उनियाल को प्रधान चुना गया। कुंदनलाल उनियाल लगातार 7वीं बार गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 के प्रधान चुने गए हैं।

इसके अलावा मनोज गोदियाल को उप प्रधान, जगदीश गोदियाल को महासचिव, कुंवर सिंह रावत को सचिव, प्रबीन चंद रमोला को कोषाध्यक्ष, दीपक उनियाल को उप-कोषाध्यक्ष, राजेंद्र भट्ट को कोष निरीक्षक, अनिल भंडारी और रमेश रावत को माल सचिव, नारायण पाण्डेय, रमेश खाती, कुलदीप बनवाल, तेजपाल बिडला को संगठन सचिव, आशीष भट्ट और नवीन ममगाई को निर्देशक व गुरदयाल बंगारी को भेष-भूषा निर्देशक चुना गया। प्रधान कुंदनलाल उनियाल ने इस चुनाव के लिए गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-7 के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी श्रीराम लीला का मंचन बहुत आकर्षक ढंग से किया जाएगा। नई तकनीकों का उपयोग करते हुए मंचन को ज्यादा प्रभावी बनाया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!