पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन

CHANDIGARH: पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के नाम से चल रहा लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके दी है।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नाम से परिभाषित किया है। अभी तक यह हरियाणा में 17 मई तक लागू किया गया था। अब कोरोना के ताजा हालात की समीक्षा करने के बाद हरियाणा सरकार ने इसे 24 मई तक बढ़ा दिया है।

error: Content can\\\'t be selected!!