मौलीजागरा विकास नगर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार, लोगों ने रंगारंग कार्यक्रम का उठाया लुत्फ

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं चंडीगढ़ की पूर्व मेयर कमलेश बनारसीदास

CHANDIGARH, 13 JANUARY: आज मौलीजागरा विकास नगर में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव नितिन कंवल की ओर से आयोजित किया गया। इसमें चंडीगढ़ की पूर्व मेयर श्रीमती कमलेश बनारसीदास मुख्य अतिथि तथा गेस्ट ऑफ ऑनर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा. ओपी वर्मा थे। इस अवसर पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और लोहड़ी कार्यक्रम का लुत्फ लिया।

इस कार्यक्रम में रंजोत, रौनी, गुरदर्शन, नीरज देवी, भारत कंवल, किशन लाल, बॉबी, पुष्पा, अंजलि, कंचन सपना और बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर पूर्व मेयर श्रीमती कमलेश बनारसीदास ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम से एकजुट होकर खुशियां मनाने का संदेश देता है। इसके अलावा यह त्योहार बहन-बेटियों और महिलाओं की रक्षा तथा उनके सम्मान का भी प्रतीक है।

error: Content can\\\'t be selected!!